2 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी की 155वी जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास पूर्वक जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था में मनाई गई।


पीलीभीत -  पीलीभीत की तहसील पूरनपुर के ट्रांस शारदा क्षेत्र  अंतर्गत ग्राम हजारा भर्जुनिया स्थित जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था ने इस अवसर पर सर्वप्रथम लाल बहादुर शास्त्री एवं गांधी जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया,

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद लखीमपुर खीरी की पलिया तहसील की तहसीलदार आरती यादव रहीं, कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक रामप्रवेश सिंह ने किया,
कार्यक्रम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरतपुर की चिकित्सा अधिकारी रश्मि श्रीवास्तव, शास्त्री नगर के ग्राम प्रधान मनोज सिंह, सिद्ध नगर ग्राम प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, कबीरगंज के प्रधान इकबाल सिंह उर्फ पाले, ऑक्सफोर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल मोरारखेडा के चेयर मैन गुरु कृपाल सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्य, संपूर्णा नगर खीरी के क्षेत्र पंचायत सदस्य व कांग्रेस नेता राजन यादव आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
मुख्य अतिथि आरती यादव ने कहा कि  इस क्षेत्र में संस्था स्थापित कर गरीबों को रोजगार देने का काम करने वाले संस्था के संस्थापक राम प्रवेश सिंह की जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है। राजन यादव ने देश को एक सूत्र में जोड़ने की बात कही,और हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में सब भाई-भाई का नारा दिया।
इस मौके पर संस्था के संस्थापक राम प्रवेश सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने की लोगों को सलाह दी। और इसके बाद संस्था की ओर से क्षेत्र के पत्रकार अजय शर्मा, रणजीत सिंह भिंडर, गुरुसेठपाल सिंह, गोविंद गोयल, बृजनाथ प्रसाद, गौरव भारती, रिजवान खान के अलावा क्षेत्र के समाजसेवी एडवोकेट हरसोबरन लाल, बबलू माझी,आदि  को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पदम सिंह, परमिंदर सिंह   जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था के संस्थापक राम प्रवेश सिंह, संस्था की सचिव अर्पणा सिंह, संस्था के प्रबंधक निखिल सिंह के अलावा ग्राम सभा भरतपुर के प्रधान शमशेर आलम, पूर्व प्रधान परशुराम गणमन और स्टाफ के कार्यकर्ता व अधिकारी  मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।